शहीद की बेटी जोहरा ने कहा- शुक्रिया सर, गंभीर का जवाब पढ़कर आप भी करेंगे सैल्यूट
loading...
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर ने मंगलवार को कहा कि वह आजीवन जम्मू एवं कश्मीर के शहीद पुलिसकर्मी अब्दुल राशिद की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे. राशिद की 28 अगस्त को अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी. इसके बाद उनकी सात साल की बेटी जोहरा की फोटो सामने आई थी. अपने पिता की अंतिम यात्रा के दौरान बिलखती जोहरा की तस्वीर लोगों को भावुक कर रही है. इस तस्वीर पर लोग दुख और संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. अब इस बच्ची के आंसुओं को देखकर क्रिकेटर गौतम गंभीर का दिल भी तड़प उठा है और वे इस बच्ची की मदद के लिए आगे आए. गौतम गंभीर के अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के ऐलान के बाद शहीद अब्दुल राशिद की बेटी जोहरा ने भारतीय क्रिकेटर को शुक्रिया कहा है.
नन्ही जोहरा ने अपने परिवार की तरफ से इस मदद के लिए गंभीर को धन्यवाद देते हुए कहा, “धन्यवाद गंभीर सर, मैं और मेरा परिवार आपकी इस मदद से काफी खुश हैं. मैं पढ़ना चाहती हूं और बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं.”
loading...
Post a Comment