अभी-अभी: सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आयी बाबा को सजा दिलाने वाली लड़की, कहा-अभी तो और.. देखें video...
loading...
यौन शोषण में दोषी और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के मामले में एक नया मोड़ आता दिख रहा है। दरअसल राम रहीम मामले से जोड़ते हुए एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। साथ ही दावा भी किया जा रहा है कि यह वहीं महिला है जिसकी वजह से राम रहीम का पतन हो गया।
सोशल मीडिया पर महिला को 'शेरनी' बताया जा रहा है। इससे लोगों में संदेश जा रहा है कि यही महिला राम रहीम के केस की अज्ञात पीड़िता है जिसने उसके खिलाफ गवाही दी और 15 साल संघर्ष किया। लेकिन ऐसा नहीं है।
दरअसल यह तस्वीर बठिंडा की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट साक्षी साहनी की है। यह तस्वीर राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले की है। साक्षी कोर्ट के आदेशानुसार अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ मौजूद थीं। उसी समय यह तस्वीर ली गई थी।
इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च में शामिल हुए थे। 'राम रहीम के खिलाफ गवाही देने वाली महिला' का दावा झूठा है।
loading...

Post a Comment