ईद पर एकता की अनोखी मिसाल: विलेन बनकर आई बारिश तो मुसलमानों ने गुरुद्वारे में पढ़ी नमाज
loading...
उत्तराखंड के चमोली के जोशीमठ में ईद-उल-अजहा के मौके पर देश की एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। बारिश के कारण यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में नमाज अदा की।
जोशीमठ में बारिश के कारण सिक्ख भाइयों ने गुरुद्वारे में मुस्लिम भाइयों को नमाज अता करवाई। इस दौरान लगभग सैंकड़ों मुस्लिम भाइयों ने गुरुद्वारे में नमाज पढ़ी। बकरीद के मौके पर जिले भर में पुलिस बल तैनात किए गए हैं
जिले भर में धूमधाम के साथ ईद मनाया गया। सुबह से ही लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में दिखाई दिए। ईद की नमाज बिना किसी रुकावट अदा की गई। दूसरी तरफ बारिश के कारण मुस्लिम समुदाय ने गुरुद्वारे में नमाज पढ़कर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिशाल पेश की। इसके साथ ही सभी हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
loading...
Post a Comment